घर पर ही करें बीजों का प्रबंध और करें बागवानी
आपके मन में बागवानी करने की इच्छा तो प्रबल है; पर आप जब बागवानी शुरू करने का सोचेंगे, तो सबसे पहले बीज के प्रबंधन के विषय में चिंतन करेंगे। जमीन के विषय में चिंतन करेंगे।
घर में बागवानी करने के लिए बहुत सारी जमीन की जरूरत नहीं है। आप गमलों में घरों की छतों में ही आप पौधों को लगाकर के बागवानी कर सकते हैं और रही बात बीजों के प्रबंध की तो बाजार में यूं ही सिर्फ बीज खरीदने जाना कोरोना महामारी के चलते आपको उचित न लगे।
इस समस्या का समाधान भी है हमारे घरों में हम खाने की बहुत सारी सब्जियों फलों का उपभोग कर रहे हैं। इनके मुख्य भाग का उपभोग कर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं तथा फलों व सब्जियों के बीजों को फेंकने के बजाय मिट्टी में दबा कर हम नए पौधों को उनसे उगा सकते हैं और इसके पश्चात फल व सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं।
खाना बनाते वक्त सब्जियों के बीजों को फेंके नहीं जैसे कि टमाटर आदि सब्जियों तथा फल पपीता आदि। इन्हें काट करके इनके बीजों को अलग कर दें। यह भी सीधे मिट्टी में डाल दें।
बस इतना ही करना होता है। बाकी काम धरती मां कर देती हैं।मैंने टमाटर के बीजों को लगभग 10 दिन पहले मिट्टी में डाल दिया था। वह अंकुरित हो गए हैं।
कुछ सब्जियों व फलों के नाम इस प्रकार हैं जिनके बीज सीधे निकाल कर मिट्टी में बो कर फलों, सब्जियों के पौधों को प्राप्त किया जा सकता है।
फलों के नाम
- अनार
- आम
- लीची
- आडू
- फुलम
- तरबूज
- अनानास (ऊपरी हिस्सा)
- संतरा
- नींबू
- नारंगी
- चीकू
- ड्रैगन फ्रूट आदि
सब्जियों केे नाम
- खीरा
- शिमला मिर्च
- सेम
- बैंगन
- टमाटर व कद्दू (बीजों को पहले सूखने दें) आदि
कुछ पौधे बहुत जल्दी बढ़ते हैं; जैसे कि टमाटर, कद्दू,सेम,भिंडी और इनसेे मुनाफा भी अधिक होता है और यह जगह भी कम घेरते हैं।
अभी इस प्रकार अपने ही घर में ही थोड़ी सी जगह पर ही सब्जियों की बागवानी कर सकते हैं और पोषण से भरपूर सब्जियों को घर में ही प्राप्त कर सकते हैं जिनमें किसी प्रकार का कोई रसायन मौजूद नहीं होगा और आप स्वस्थ रहेंगे।
घर में ही बागवानी शुरू करने में यदि आपको कोई समस्या सामने नजर आती है तो आप कमेंट करके हमसे अपनी समस्या को साझा कर सकते हैं। हम आपकी समस्या के निवारण हेतु तत्पर रहेंगे। धन्यवाद।
स्वस्थ रहिए खुश रहिए।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें