#प्रेरणादायी सुविचार: कोरोना वॉलिंटियर्स
मैंने अपने मस्तिष्क में कोरोना विरोधी और देश के लिए इस कठिन समय में काम कर रहे वॉलिंटियर्स (डॉक्टर्स , सिपाही पुलिस , सफाई वाला , मेडिकल वाला और वह सब इंसान जो दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं वह सब वॉलिंटियर्स शब्द मैं समाहित है। ) से संबंधित आ रही लयबद्ध पंक्तियों को शब्दों में उतारने का कोशिश की है यदि आपको यह पंक्तियां पसंद आए तो इसको अपने नीचे कमेंट में बताइएगा और इसको और अधिक से अधिक शेयर कीजिएगा ।
#शायरी : दिमाग की बात दिल से
दुनिया में तुम बहुत हो, हम बहुत हैं । लेकिन अलग और बेहतर वही , जिसमें इंसानियत बहुत है।।
अपनी जान देकर के पल-पल देश को बचाया है , कोरोना तुझे मेरे देश के जवानों ने पल-पल हराया है । तू नहीं टिकेगा यह तेरी भी समझ में आया है , तुझे जड़ से उखाड़ने का क्योंकि जिम्मा हमारे वॉलिंटियर्स ने उठाया है।।
इस बार हमने जवानों से मतलब सिर्फ सीमा पर तैनात सिपाही से ही नहीं लगाया है। इस बार डॉक्टर ,सफाईवाला और आम आदमी भी देश के जवानों की भूमिका में नजर आया है।।
जड़े मजबूत कि तुमने कोरोना तो यह मत समझ लेना कि अब सिर्फ तुम्हारी माया है । तुम्हारी जड़े काटने का इंतजाम भी हमारे यहां के वॉलिंटियर्स ने अच्छे से करवाया है।
बच्चा तू अच्छा है ,दिल का तू सच्चा है,
पर मास्क नहीं पहना तो, खाएगा गच्चा है,
गहनों से सस्ता है , पर जिंदगी बचाने में सबसे अच्छा है।।
सावधानी रखिए। स्वस्थ रहिए खुश रहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें