#GARDENING
![]() |
कोरोना महामारी के इस काल में जो लोग घरों में बैठकर के भयभीत हो रहे हैं और बिना वायरस के ही भय ग्रस्त होकर के अवसाद से ग्रसित हो रहे हैं उनके लिए यह संदेश है की आप कोरोना से भय मत करो बल्कि आप घर में अपनों के साथ अच्छे समय को व्यतीत करें सावधानी को बरतें और अपने अंदर छुपे हुए जो टैलेंट है उसको बाहर लेकर के आए ।
आप बहुत से काम घर में होकर कर सकते हैं। मैंने बहुत समय सब टीवी के आगे बैठ करके अपना समय बर्बाद किया किंतु मैंने कुछ समय पहले नई शुरुआत गार्डनिंग से की अर्थात बागवानी से। मेरे घर में थोड़ी सी जमीन बची हुई थी और उस जमीन में मैंने काम करना शुरू किया शुरुआत में मेहनत ज्यादा लगी लेकिन जब मैंने बीज डाला और कुछ ही दिनों में जब बीज अंकुरित हो गए और उसमें से पौधे आने लगे तो उन्हें देख कर के जो खुशी मुझे हुई वह अतुलनीय थी ।उसकी तुलना नहीं हो सकती ।
मैं आप सभी को बताना चाहूंगी कि अगर आपके पास में जमीन नहीं है तो भी आप बागवानी कर सकते हैं ।
आप गमलों में बीजों को लगा सकते हैं और अगर आपके पास अभी गमले भी ना हो तो भी आप प्लास्टिक की खाली बोतलों को बीच से काटकर उनमें बीज को लगा सकते हैं ।
आप कहेंगे कि इतना वक्त किसके पास है कि पहले पौधे लगाओ उसमें से फल निकलने का इंतजार करो सालों साल लग जाएंगे कुछ फसलें ऐसी भी होती है जो कि जिनमें जो फल है वह जल्दी लगते हैं जैसे कि अभी अप्रैल-मई का वक्त है तो इस वक्त कद्दू ,लौकी, तोरी यह सब सब्जियां बहुत ही जल्दी लग जाती है जल्दी फल देती है और सब्जी देती हैं और अगर आप फलों को लगाना चाहते हैं आपके पास कम जगह है तो आप स्ट्रॉबेरी नारंगी गमलों में लगा सकते हैं ।यह पेड़ ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं और गमलों में भी आसानी से लगाए जा सकते हैं ।
इसके साथ ही,
आपको एक और बात कहना चाहूंगी कि अपने-अपने घरों में गिलोय, तुलसी आदि के पौधे अवश्य लगा कर के रखे क्योंकि बाजार से आप कोई चीज खरीद करके उसमें कुछ ना कुछ रसायन आपको मिलेंगे
अगर आप प्राकृतिक गुणों को चाहते हैं तो आपको अवश्य ही कुछ औषधीय पौधों को लगाना चाहिए।
आप स्वस्थ रहिए ।खुश रहिए।😊😊😊



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें